छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख जिला है बस्तर। बस्तर अपने प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारे प्राचीन और खूबसूरत प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं।

Image resource: Unsplash

वैसे तो बस्तर में आदिवासी समुदाय ज्यादा रहते हैं और यदि आप बस्तर घूमने के लिए आते हैं तो आपको एक अलग ही अनुभव मिलेगा। यंहा कि संस्कृति, खान-पान, नृत्य और भी बहुत कुछ। 

Image resource: Unsplash

यदि बस्तर घूमने कि योजना बना  चुके हैं तो चलिए देखते हैं बस्तर में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जंहा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी ज्यादा मात्रा में आते हैं। 

Image resource: Unsplash

इंद्रावती नदी पर बना हुआ चित्रकोट जलप्रपात बस्तर जिले का एक प्रमुख  पर्यटन स्थल है। बरसात के समय इस जलप्रपात का दृस्य बहुत ही सुंदर और खतरनाक हो जाता है। 

चित्रकोट जलप्रपात- बस्तर

Image resource: Unsplash

बीजाकाशा जलप्रपात चित्रकूट जलप्रपात के पास ही स्थित है। घने जंगलों के बीच में स्थित यह झरने में पानी रहता है।

बीजाकाशा जलप्रपात

Image resource: Unsplash

कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के जंगली जंतु एवं विभिन्न प्रकार की पेड़ पौधों की प्रजातियां देखने के लिए मिलती है।

कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान

Image resource: Unsplash

250 मीटर की लंबाई में फैला हुआ कैलाश गुफा बस्तर जिले की एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। इसमें स्टैलेक्टाइट एवं स्टैलेक्टामाइट की बढ़ी हुई आकर्षक संरचनाएं देखने के लिए मिलती है।

कैलाश गुफा 

Image resource: Unsplash

कोटमसर गुफा जंहा पर आपको प्राकृतिक गुफाएं देखने के लिए मिलती है। यह गुफा कांगेर वैली नेशनल पार्क के अंदर घने जंगलों के बीच में कांगेर नदी के पास में स्थित है।

कोटमसर गुफा

Image resource: Unsplash

कांगेर नदी पर स्थित कांगेर धारा जलप्रपात बस्तर जिले का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। घने जंगल के बीच में स्थित जलप्रपात का दृश्य बहुत ही सुंदर है। 

कांगेर धारा जलप्रपात

Image resource: Unsplash

दंडक गुफा में आपको 2 कक्ष देखने के लिए मिलते हैं। इनमें से एक कक्ष बड़ा है और एक कक्ष छोटा है।  यह गुफाएं बस्तर में कांगेर घाटी नेशनल पार्क के अंदर स्थित है। 

दंडक गुफा 

Image resource: Unsplash

तीरथगढ़ जलप्रपात पर पानी पहाड़ियों के ऊपर से बहता है और ऐसा लगता है, जैसे दूध की धाराएं बह रही हो और यहां का दृश्य बहुत ही अद्भुत रहता है। 

तीरथगढ़ जलप्रपात

Image resource: Unsplash

बरसात के मौसम में तमाड़ घूमर झरना कि प्राकृतक ख़ूबसूरती और हरियाली बहुत ही लाजवाब रहती है। 

तमाड़ घूमर जलप्रपात

Image resource: Unsplash

बस्तर पैलेस जगदलपुर का एक प्रमुख और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह महल प्राचीन और बहुत ही सुन्दर है। इसमें पैलेस के सामने गार्डन भी बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है। 

बस्तर पैलेस जगदलपुर

Image resource: Unsplash

कोंडागांव में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल - Beauty of Kondagaon

इसे भी पढ़ें : 

Image resource: Unsplash