राजस्थान राज्य में अधिकतर जमीन पथरीली और रेतीली होती है, इसके बावजूद इस राज्य के आकर्षण कि वजह से हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी अलग-अलग स्थानों को घूमने के लिए आते हैं।

Image resource: Unsplash

राजस्थान में वास्तुकला और कला की एक विशिष्ट शैली है जो इसको विश्व के सबसे सांस्कृतिक रूप से विविध स्थानों में से एक बनती है। यह राज्य अपने आप में कई ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए हैं। 

Image resource: Unsplash

पुष्कर शहर से कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हुई है। यहां का मेला दुनिया भर के लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। यह भी मान्यता है, इस शहर में जो झील मौजूद है, उसमें जो पानी है वह भगवान शंकर के आंसू है।

पुष्कर

Image resource: Unsplash

पुष्कर में साल भर में एक बार ऊट का मेला लगता है, जो कि 5 दिन का होता है। इस मेले में लोग पशु खरीदने और बेचने के लिए आते हैं।  इसके अलावा पुष्कर शहर एक धार्मिक स्थल भी है।

Image resource: Unsplash

नए साल के शुभ अवसर पर बीकानेर की इमारतों की भव्य तौर पर सजावट की जाती है। इस दौरान देश विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं।

बीकानेर

Image resource: Unsplash

जयपुर राजस्थान की राजधानी के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन स्थल है। जयपुर अपने शाही किले, महलों, प्राचीन इमारतों और दुनिया के कई आकर्षक होटलों की वजह से आकर्षण का केंद्र है। 

जयपुर

Image resource: Unsplash

सवाई माधोपुर शहर की स्थापना सवाई माधव सिंह के द्वारा करवाई गई थी, जो कि कछवाहा राजपूत थे। इस शहर की स्थापना साल 1763 में की गई थी। इसी शहर में रणथंबोर किला और रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है।

सवाई माधोपुर

Image resource: Unsplash

माउंट आबू का वातावरण बहुत ही शांत है और ठंडी के मौसम में यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ भी लगती है। यह जगह अरावली रेंज में एक ऊंचे पथरीले स्थान पर मौजूद है।

माउंट आबू

Image resource: Unsplash

उदयपुर अपने सामान्य महलों, झीलों लिए जाना जाता है। यहां हर साल भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यह राजस्थान के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों में से एक है। 

उदयपुर

Image resource: Unsplash

जैसलमेर शहर पर काफी बड़े-बड़े रेगिस्तान मौजूद है। इसलिए इस शहर को सुनहरा शहर भी कहा जाता है। यहां पर आपको इंसानों के द्वारा बनाए गए कई झील, जैन मंदिर, पत्थर के महल और हवेली देखने को मिलेंगी।

जैसलमेर

Image resource: Unsplash