कोडाइकनाल दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य का ये शहर बहुत ही खूबसूरत है। यह देश का एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे भारत का स्विटज़रलैंड कहा जाता है।

Image Resource: Unsplash

मानसून का मौसम आते ही शरीर में एक अलग सी ऊर्जा आ जाती है क्योंकि बारिश हर किसी को पसंद होता है।

Image Resource: Unsplash

और सभी को हिल स्टेशन और खूबसूरत जलप्रपात कि याद आने लगती है जिसमें से  कोडईकनाल गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है 

Image Resource: Unsplash

इस जगह में एक अलग ही खुशबू हैं। और यदि समय मानसून का हो तो फिर तो कोडाइकनाल आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। 

Image Resource: Unsplash

कोडाइकनाल हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 2133 मी कि ऊंचाई पर स्थित है। यह अपनी सुन्दरता और शान्त वातावरण से सबको सम्मोहित कर देता है। 

Image Resource: Unsplash

कोडाइकनाल में घूमने लायक जगह- बेरिजम झील, ब्रायंट पार्क, बोट क्लब, कोडईकनाल झील, कोकर्स वॉक, कुरिन्जी अंदावर मंदिर, बीयर शोला फॉल, टेलिस्कोप हाउस। 

Image Resource: Unsplash

कोडाइकनाल जाने के लिए आप वायु मार्ग से मदुरै एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं जंहा से इसकी दूरी 120 किमी की है और यंहा से आप बस या टैक्सी लेकर कोडईकनाल पहुंचा जा सकता है।

Image Resource: Unsplash

नजदीकी रेलवे स्टेशन कोडई रोड़ रेलवे स्टेशन है। जंहा से कोडईकनाल  80 किमी दूर स्थित है। सड़क मार्ग भी एक बढियाँ माध्यम हो सकता है।

Image Resource: Unsplash

कोडईकनाल के लिए मदुरै, पलानी, त्रिची, बैंगलोर, कोयंबटूर आदि बड़े शहरों के अलावा अनेक छोटे शहरों से नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

Image Resource: Unsplash

इसे भी पढ़ें : साउथ इंडिया में घूमने वाले प्रमुख हिल स्टेशन 

Image Resource: Unsplash