दूधसागर जलप्रपात - भारत का सर्वोत्कृष्ट जलप्रपात

Image resource: Unsplash

Image resource: Unsplash

दूधसागर जलप्रपात, गोवा और कर्नाटक राज्य की सीमा पर पणजी से तकरीबन 60 किमी की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत झरना हैं। 

Image resource: Unsplash

यह जलप्रपात यहां के मोल्लेम नेशनल पार्क के अंदर स्थित हैं और इसके चारों ओर का दृश्य हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ हैं। 

Image resource: Unsplash

यह जलप्रपात लगभग 310 मीटर की उंची पहाड़ी से नीचे गिरता हैं और इसका पानी बिल्कुल दूध की तरह सफेद दिखता हैं। 

Image resource: Unsplash

दूधसागर जलप्रपात मानसून के मौसम में काफी भयानक रूप में होता हैं। इस जलप्रपात को भारत का चौथा सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता हैं। 

Image resource: Unsplash

अगर अपने  “चेन्नई एक्सप्रेस” मूवी को देखा है तो आपने इस झरने को जरूर देखा होगा।

Image resource: Unsplash

यह जलप्रपात मांडवी नदी के विराम का एक हिस्सा हैं। मांडवी नदी पश्चिमी घाट से पणजी की दिशा में बहती हैं।

Image resource: Unsplash

दूधसागर जलप्रपात आने वाले पर्यटकों के लिए यह अद्भुत स्थान सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैं।

Image resource: Unsplash

इस जलप्रपात का आनंद लेने के लिए बारिश का मौसम सबसे उपयुक्त मन जाता है। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में आते हैं तो आसपास आपको गर्म मौसम की थोड़ी मार झेलनी पड़ सकती हैं।

Image resource: Unsplash

यंहा आने के लिए यदि आप कोलेम से जीप लेते हैं तो इसका चार्ज 2800 रूपये हैं और सात व्यक्ति इस जीप में सफर करने का आनंद उठा सकते हैं।

Image resource: Unsplash

गोवा वन विभाग के गेट पर ही आपको एक रसीद कटानी होती हैं, जोकि 50 रूपये प्रति व्यक्ति शुल्क होती हैं। 

Image resource: Unsplash

कोलेम से जीप के माध्यम से आपके पर्यटन स्थल की दूरी लगभग 40-45 मिनिट की हैं लेकिन जीप से उतरने के बाद लगभग 20 मिनिट का सफर आपको पैदल ही तय करना होता हैं।

Image resource: Unsplash

दूधसागर जलप्रपात पर आपको लाइफ जैकेट भी मिलती है जिसका चार्ज मात्र 30 रूपये प्रति व्यक्ति हैं। 

Image resource: Unsplash

बिना लाइट जैकेट के पानी में उतरना थोड़ा खतरनाक हो सकता हैं और यदि आपको तैरना नही आता हैं तो आप ज्यादा गहराई में न जाएं।

Image resource: Unsplash

इसे भी पढ़ें : बागा बीच - गोवा का सबसे पॉपुलर पर्यटन स्थल